60% फसल उत्पादन फसल पोषण पर निर्भर करता है।
मोज़ेक के उत्पादों को संतुलित फसल पोषण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है और इनमें फसल की उपज बढ़ाने और मुनाफा बढ़ाने की क्षमता है। हमारे उत्पाद मौजूदा समय के सबसे उन्नत प्लांट जेनेटिक्स, फसल की सुरक्षा और आधुनिक टैकनोलजी का लाभ लेने के लिए निकाले और तैयार किये जाते है।
हमारे उत्पाद
थोक उर्वरक


मोज़ेक डी.ए.पी.
डायमोनियम फॉस्फेट (डी.ए.पी.) 18-46-0 भारतीय किसानों के बीच सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला फॉस्फेट उर्वरक है। मोज़ेक डी.ए.पी. के हर बैग में 18% नाइट्रोजन [N] और 46% फॉस्फेट [P₂O₅] होता है। यह 2 प्राथमिक पोषक तत्वों से बना है, इसमें मौजूद गुणवत्तापूर्ण पोषक तत्व और इसमें मिलाये गए खास तत्व इसे किसानों के बीच लोकप्रिय बनाते है। मोज़ेक डी.ए.पी. का विशेष नारंगी और हरा रंग इसे देश के सबसे लोकप्रिय डी.ए.पी. ब्रांड्स में से एक बनाता है।


मोज़ेक पोटाश
म्यूरेट ऑफ पोटाश (एम.ओ.पी.) 0-0-60 एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला खनिज पदार्थ है, जो समुद्र के वाष्पीकरण के जरिए बनाया जाता है। यह भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पोटैशियम उर्वरक है। मोज़ेक एम.ओ.पी. में 60% K₂0 होता है और यह क्रिस्टलीय बारीक कण जैसे कई आकारों में उपलब्ध होता है, जिससे किसानों को कई विकल्प मिलते है।



मोज़ेक के मैग
के मैग® एक खास खनिज पदार्थ है, जो बहुत कम जगहों पर पाया जाता है और इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में निकाला जाता है, इसे Langbeinite के रूप में भी जाना जाता है। पोटैशियम, मैग्नीशियम और सल्फर का प्राकृतिक मिश्रण होने के कारण यह एक अद्वितीय प्राकृतिक रसायन है जोकि अधिक उपज वाली फसलों के लिए सुरक्षित और काफी असरदार भी है।
तरल उर्वरक


मोज़ेक मैग्ना ज़िंक
मोज़ेक मैग्ना ज़िंक अत्यधिक कंसन्ट्रेटेड जिंक ऑक्साइड सस्पेंशन है, जिसमें 39.5% ज़िंक की मात्रा होती है। यह जिंक की कमी को तुरंत पूरा करने में मदद करता है और इसका असर भी लंबे समय तक रहता है। यह तरल रूप में आता है और एक खास लिक्विड फोलियर नुट्रिशन है, जिसका अर्थ है कि इसे सीधे पत्तियों पर छिड़का जाता है। यह जिंक की आवश्यकता वाली फसलों की वृद्धि को बढ़ावा देता है। यह उत्पाद स्टिकर के साथ आता है, जो पोषक तत्वों की बर्बादी से बचाता है और पोषक तत्वों के बेहतर उपयोग में मदद करता है।


मोज़ेक मैग्ना बोरॉन
मोज़ेक मैग्ना बोरॉन फसलों में B की पूरक आपूर्ति करता है (जोकि एक अक्सर कमी वाला पोषक तत्व है) और जब भी फसल को आवश्यकता होती है तो ये B की अधिक गंभीर कमी को पूरा कर देता है या उसका सुधार कर देता है। इसमें बोरॉन इथेनॉलमाइन, B एक चिलेटेड रूप में होता है, जो पौधों के अंगों के बीच B के अधिक अवशोषण और परिवहन को बढ़ावा देता है। इसे प्रजनन चरणों में इस्तेमाल करने पर, यह फूलों के निषेचन के लिए बेहतर स्थिति प्रदान करता है और उत्पादक क्षमता में सुधार करता है।
घुलनशील उर्वरक


मोज़ेक रेवा
मोज़ेक रेवा हमारी 100% पानी में घुलनशील उर्वरकों की नई श्रेणी है, जो पौधों को संपूर्ण पोषण प्रदान करती है। मोज़ेक रेवा का बार-बार इस्तेमाल करना आसान है, यह पौधों को मजबूत बनाती है और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करती है।
जैव उर्वरक


मोज़ेक रेनुविस
रेनुविस मोज़ेक अनुसंधान आधारित जैवउर्वरक उत्पाद है। रेनुविस भारत का पहला जैवउर्वरक उत्पाद है, जिसका उपयोग उर्वरक कोटिंग और फर्टिगेशन में किया जा सकता है। यह उच्च गुणवत्ता वाला बैसिलस-आधारित माइक्रोबियल है और इसमें सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले सक्रिय तत्व है जो फॉस्फोरस और अन्य प्रमुख पोषक तत्वों (N, Mg, S, Cu, Fe, Zn और Mn) की उपलब्धता बढ़ाते है। रेनुविस के उपयोग से उपज क्षमता में सुधार होता है और ROI अधिक होता है।