रेनुविस – मोज़ेक अनुसंधान आधारित विश्वस्तरीय जीवाणु खाद

  • Mosaic India
  • Crop Nutrition
  • रेनुविस – मोज़ेक अनुसंधान आधारित विश्वस्तरीय जीवाणु खाद
Mosaic Renuvis

रेनुविस – मोज़ेक अनुसंधान आधारित विश्वस्तरीय जीवाणु खाद

रेनुविस क्या है?

रेनुविस मोज़ेक अनुसंधान आधारित जीवाणु खाद (जैव उर्वरक उत्पाद) है। रेनुविस भारत का पहला जीवाणु खाद है, जिसका उपयोग उर्वरक कोटिंग और फर्टिगेशन में किया जा सकता है। यह एक उच्च गुणवत्ता वाला बैसिलस-आधारित माइक्रोबियल है और इसमें सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले कल्चर मीडिया का प्रयोग किया गया है, जो फॉस्फोरस के साथ-साथ अन्य 7 प्रमुख आवश्यक पोषक तत्वों की उपलब्धता को बढ़ाते है।

रेनुविस 2 फॉर्मूलेशन में उपलब्ध होता है –

  1. कोटिंग के लिए रेनुविस फॉस-प्रो कोट
  2. फर्टिगेशन के लिए रेनुविस फॉस प्रो

रेनुविस की विशेषताएं –

  • उच्च गुणवत्ता वाला बैसिलस-आधारित जीवाणु खाद।
  • सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले कल्चर मीडिया के साथ।
  • रेनुविस फॉस-प्रो कोट का प्रयोग रासायनिक उर्वरकों की कोटिंग एवं रेनुविस फॉस-प्रो का प्रयोग पानी में घुलनशील उर्वरकों, तरल उर्वरकों और अन्य कृषि-रसायनों के साथ प्रयोग किया जा सकता है।
  • फास्फोरस के साथ-साथ यह अन्य 7 प्रमुख पोषक तत्वों जैसे N, Mg, S, Cu, Fe, Zn और Mn की उपलब्धता को भी बढ़ाता है।

रेनुविस काम कैसे करता है?

  • रेनुविस में मौजूद बैक्टीरिया कार्बनिक अम्ल एवं एंजाइम का उत्पादन करते है।
  • यह 11 प्रकार के अम्लों का उत्पादन करता है, जो अघुलनशील फॉस्फोरस को घुलनशील रूप में बदलने में मदद करता है जिसको पौधे आसानी से अवशोषित कर सकते है।
  • जैव उपलब्ध फॉस्फोरस की वृद्धि से जड़ों का अच्छा विकास होता है और साथ ही साथ अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार होता है।
  • यह पौधे को मजबूती प्रदान कर, बेहतर उपज क्षमता को सक्षम बनाता है।

विभिन्न फसलों पर रेनुविस के लाभ

  • रेनुविस के प्रयोग से अधिक एवं मजबूत जड़ों का विकास होता है।
  • पौधों का अधिक एवं अच्छा वानस्पतिक विकास होता है।
  • पौधों में अधिक कल्ले / शाखाएँ विकसित करने में मदद करता है।
  • पौधे को मजबूती प्रदान कर तने को अधिक मोटा और मजबूत बनाता है।
  • रेनुविस के प्रयोग से सभी फसलों में उपज में वृद्धि देखने को मिलती है।
  • रेनुविस के प्रयोग से मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर होता है, साथ ही साथ उर्वरक उपयोग दक्षता में भी वृद्धि होती है।

रेनुविस फॉस-प्रो कोट एवं रेनुविस फॉस-प्रो के प्रयोग के लाभ

  • रेनुविस फॉस-प्रो कोट एक तेल आधारित उत्पाद है, जो उर्वरक कोटिंग के लिए उपयुक्त है।
  • रेनुविस फॉस-प्रो कोट के प्रयोग से उर्वरक पर नमी( हाइग्रोस्कोपिक) की समस्या नहीं होती।
  • रेनुविस फॉस-प्रो का प्रयोग फर्टिगेशन के माध्यम से करके लाभ लिया जा सकता है।
  • रेनुविस फॉस-प्रो उच्च घुलनशीलता वाला जल-आधारित उत्पाद है।
  • रेनुविस फॉस-प्रो ड्रेंचिंग / मिट्टी स्प्रे के लिए उपयुक्त है।
  • रेनुविस फॉस-प्रो पानी में घुलनशील उर्वरकों, तरल उर्वरकों और अन्य कृषि-रसायनों के साथ प्रयोग किया जा सकता है।
  • कम मेहनत और खर्चे में बचत।
  • फसल की प्रारंभिक एवं अन्य अवस्थाओं में प्रयोग के लिए उपयुक्त।

मात्रा एवं प्रयोग का समय

मोज़ेक रेनुविस का प्रयोग सभी फसलों में किया जा सकता है। निम्नलिखित मात्रा के अनुसार हम अपनी फसलों में इसका प्रयोग कर सकते है –

Share this post
Author: Vishal UpadhyaySenior Regional Agronomist at Mosaic India, (M.B.A. in Agribusiness, M.Sc. in Agriculture).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *